सुभाष (ड्राईवर) पुत्र श्री भीमसेन, गांव भैंया, तहसील-इगलास, जिला-अलीगढ़, उत्तर प्रदेश के निवासी है। जोकि दिनाँक-27/05/2025 को अपनी गाड़ी चला रहे थे। रात के समय लगभग 11:30 बजे जिला-कन्नौज, तालग्राम थाना के अन्तर्गत, तारकोल से लोड टैंकर का अगला टायर फटने के कारण टैंकर पलट गया जिससे तारकोल से भरा टैंक फट गया, जिससे सुभाष के पूरे शारीर पर गरम तारकोल चिपक गया, तारकोल चिपकने के कारण 70  प्रतिशत बॉडी जल गई, उपरोक्त ड्राईवर को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया और आज भी इलाज चल रहा है। मालिक की तरफ से कोई मदद नहीं की गई, पारिवारिक स्थिति खराब होने के कारण गांव से चंदा  इकट्ठा कर इलाज करवाया गया,जब हमारी संस्था को फोन के माध्यम से सूचना मिली तो तुरन्त हमारी टीम सुभाष के घर जिला-अलीगढ़ जाकर चैक संख्या-008330 से 21000/ रूपये से सहायता की गई।

 

मोबाइल न-6377913628

दिनाँक-03/08/2025