रंजीत सिंह (ड्राईवर) पुत्र श्री हिम्मत सिंह, गांव- चौमू पुरोहितान, माधोपुर,जिला सीकर, राजस्थान के निवासी है। जोकि दिनाँक 17/09/2025 को गाड़ी का टायर फटने पर चैक करने के लिए उतरे तो तेज गति से आ रही कार ने टक्कर मार दी। जिससे रंजीत कुमार (ड्राईवर) के बायां पैर दो जगह से टूट गया एवं पेट में गंभीर चोट आयी जिसके कारण चलने फिरने में असमर्थ है। 02 माह से बिस्तर पर ही है। कहीं से कोई मदद नहीं मिली और परिवार की जिम्मेदारी इन्हीं के ऊपर थी जिसके चलते परिवार की व्यवस्था बहुत खराब हो गई। जब हमारी संस्था को फोन के माध्यम से सूचना मिली तो तुरन्त रंजीत कुमार के बैंक खाते में NEFT के माध्यम से 21000/ रूपये की सहायता की गई। और इसके अलावा संस्था में योगदान आने पर और सहयोग किया जायेगा।
मोबाइल न-9166341410
दिनाँक-07/11/2025