मोहन (ड्राईवर) पुत्र श्री कुम्भा राम जी, गांव- बारासर, गुड़ामलानी,जिला बाड़मेर, राजस्थान के निवासी है। जोकि दिनाँक 30/09/2024 को अपनी गाड़ी चला रहे थे राम जी के गोल के पास सामने से आ रहे तेज गति के वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे मोहन (ड्राईवर) के दोनों पैर, हाथ, सिर में गंभीर चोटें आयी जिसके चलते दाहिने पैर को काटना पड़ा एवं 10 माह से बिस्तर पर ही है। कहीं से कोई मदद नहीं मिली और परिवार की व्यवस्था बहुत खराब हो गई। जब हमारी संस्था को फोन के माध्यम से सूचना मिली तो तुरन्त मोहन भाई के घर बाड़मेर मै जाकर चैक संख्या-008328 से 21000/ रूपये से सहायता की गई। और इसके अलावा संस्था में योगदान आने पर पेंशन की दिलवाने का प्रयास किया जायेगा।
मोबाइल न-8890070310
दिनाँक-16/07/2025